फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम ने 18 किलोग्राम सिंगल यूज पॉलिथीन जब्त, 7 जुलाई से जुर्माना भी लगेगा

Thu, 03 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की टीम ने बुधवार को सचिव राहुल सैनी के नेतृत्व में नई सब्जी मंडी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लगभग 18 किलोग्राम सिंगल यूज पॉलिथीन जब्त किया। शाम को टीम ने पीएलए मार्केट में अभियान चलाकर सिंगल यूज पॉलिथीन बरामद किया। राहुल सैनी ने रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों से अपील की कि वे 120 माइक्रोन से कम के पॉली बैग का इस्तेमाल न करें। साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि 7 जुलाई के बाद किसी रेहड़ी वाले, सब्जी विक्रेता, दुकानदार, व्यापारी पर सिंगल यूज पॉलिथीन या सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान मिलता है तो उसके सामान को जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी किया जाएगा। इसके साथ ग्राहकों के भी चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर से हटवाया अतिक्रमण


उधर निगम की तहबाजारी की टीम ने तोशाम रोड सेक्टर 13 मार्केट से अतिक्रमण हटाने के साथ साथ अवैध होर्डिंग भी हटाए। इसके अलावा टीम ने जिन्दल चौक से भी अतिक्रमण हटाया। इस दौरान तहबाजारी टीम के साथ जेई राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें