फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कबड्डी में मुकलान और रस्साकशी में भिवानी रोहिल्ला विजेता

विज्ञापन
हिसार के गांव धीरणवास में आयोजित खेलकूद में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
हिसार। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत (एमवाईबी) संगठन की ओर से वीरवार को विकास एकेडमी धीरणवास में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में महिला कबड्डी में मुकलान टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पुरुष रस्साकशी प्रतियोगिता में भिवानी रोहिल्ला की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य और टीमवर्क को बढ़ावा देना था। जिलेभर से आए युवा खिलाड़ियों ने कबड्डी, रस्साकशी, लंबीकूद और दौड़ सहित विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में नलवा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि रहे, जबकि मेजबान विकास एकेडमी के निदेशक संजय बूरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला युवा अधिकारी कोमल ने कार्यक्रम का संचालन और समन्वय किया। इस अवसर पर युवा राज्य पुरस्कार विजेता सुरेंद्र आर्य, आजाद हिंद युवा क्लब के प्रधान कपूर सिंह आर्य, भिवानी रोहिल्ला के सरपंच बलजीत, पूर्व सरपंच तेलूराम, प्रधान चरण सिंह, कैप्टन सूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें