फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिलाओं के हितों का ख्याल और लिंगानुपात में सुधार करवाए सांसद

Thu, 16 May 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। समाजसेवी महिलाओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव में ऐसे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया जाए, जो महिलाओं के उत्थान के लिए संसद में आवाज उठाए। उन्होंने कहा कि सांसद ऐसा होना चाहिए जो महिलाओं के हितों का ख्याल और लिंगानुपात में सुधार करवाए।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि चरखी दादरी जिला बने साढ़े सात साल बीत चुके हैं। यहां अब तक एक भी औद्योगिक इकाई स्थापित नहीं हो सकी है, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। आज महिलाएं भी औद्योगिक क्षेत्र में भाग्य आजमा कर रही हैं।

ऐसे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया जाए जो महिलाओं के उत्थान के लिए संसद में आवाज उठाए। वैसे आज महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। फिर भी सरकार को महिला उत्थान की दिशा में और काम करने की जरूरत है। सांसद ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जो लिंगानुपात में सुधार के प्रयास करवाए। - अर्चना, समाजसेविका
विज्ञापन


चरखी दादरी जिला बने साढ़े सात साल बीत चुके हैं, अब तक यहां एक भी औद्योगिक इकाई स्थापित नहीं हो सकी है, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। आज महिलाएं भी औद्योगिक क्षेत्र में भाग्य आजमा कर रही हैं। जिला में बड़े उद्योग स्थापित करने की जरूरत है। - अनीता अरोड़ा, समाजसेविका

ऐसे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया जाए जो शहर के लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान देने वाला हो। सीवर, पानी व बिजली मूलभूत सुविधाएं होती हैं। क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने की बात करने वाले व महिला के हितों के बारे में सोचने वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया जाए। - रेखा मदान, समाजसेविका
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें