हिसार। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीएचडब्ल्यू) एसोसिएशन ने सोमवार को लंबित मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर रोष जताया। इसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने सिविल सर्जन डॉ. सपना के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के जिला प्रधान विकास संदलाना ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी वर्ग की मांगों की अनदेखी का आगामी विधानसभा चुनाव में भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सरकार द्वारा शीघ्र मांगों पर कार्रवाई न होने पर आगामी 4 अगस्त को प्रदेशभर के बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी मुख्यमंत्री के करनाल स्थित आवास पर रोष प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर रविंद्र पेटवाड़, प्रवीण सरोहा, बजरंग सोनी, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, सुरेंद्र नरवाल, बलजीत सिंह, पिंकी आमना, अमित कुमार और नूर मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
ये हैं मुख्य मांगें
स्वास्थ्य विभाग के सभी वर्गों की तरह एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के पदनाम संशोधित करना।
नए नॉर्म के नाम पर शहरी क्षेत्र के लिए एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के समाप्त किए गए पदों को दोबारा बहाल करवाते हुए आईपीएस के न्यू नॉर्मल आबादी अनुसार नए पद भरे जाए।
नेशनल हेल्थ मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान एफपीएल 6 का लाभ प्रदान किया।
नेशनल हेल्थ मिशन मैं कार्यरत में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को 5 वर्ष की सेवा को आधार मानते हुए नियमित करने हेतु पॉलिसी बनाई जाए।
एमपीएचडब्ल्यू के प्रमोशनल पदों के पे स्केल जारी किए जाए।
एमपीएचडब्ल्यू की कन्फर्मेशन सूची, पदोन्नति पदों एमपीएचएस और सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर की प्रमोशन सूची जारी की जाए।