फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन ने दी प्रदेशभर में 25 अक्तूबर से ऑनलाइन कार्य ठप करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडब्ल्यू) एसोसिएशन ने 25 अक्तूबर से प्रदेशभर में ऑनलाइन कार्य बंद करने का ऐलान किया है। मिर्चपुर खंड इकाई ने कार्यवाहक एसएमओ डॉ. सचिन को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
विज्ञापन

खंड प्रधान विनोद कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कार्यों को तो ऑनलाइन कर दिया है, लेकिन उपयुक्त संसाधन और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 6 नवंबर को सभी जिलों के सिविल सर्जन कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें