फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने तैयार किया प्लान, शहर में 30 स्थानों पर लगेंगे 120 सीसीटीवी

Thu, 07 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत चौटाला - फोटो : bureau
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत चौटाला ने शहर में 30 स्थानों पर 120 सीसीटीवी लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के साथ मीटिंग कर प्लान तैयार किया। 15 लाख रुपये की ग्रांट से सीसीटीवी लगाए जाएंगे, जिसके लिए लोकेशन तय कर ली है। हर एक स्थान पर 4 कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इनेलो सांसद ने जिला पुलिस कप्तान अश्विन शैणवी के साथ भी चर्चा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने का रोडमैप तैयार किया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने बताया कि वह शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पिछले काफी समय से प्रयासरत थे।

इस संबंध में उन्होंने भारत संचार निगम लिमिटेड व नगर निगम सहित पुलिस महानिरीक्षक से भी संपर्क करके विचार विमर्श किया था। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जरूर दिए थे। कोई समाधान नहीं निकल पा रहा था।
विज्ञापन


इस संबंध में वे स्वयं जिला पुलिस अधीक्षक से मिले। उनसे मिलकर शहर में 30 ऐसे स्थान चिह्नित किए। जहां पर पहले चरण में कैमरे लगाना बेहद आवश्यक है। प्रत्येक स्थान पर 4 कैमरे लगेंगे। इसके लिए 15 लाख रुपये की राशि सांसद निधि कोष से जारी कर दी गई है।

इनेलो सांसद ने बताया कि जहां कैमरे लगेंगे, उसके नजदीक ही किसी सुरक्षित स्थान पर स्क्रीन की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने आशा जताई कि इन कैमरों के लगने के बाद शहर में दिनोंदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश जरूर लगेगा। कैमरों की यह प्रारंभिक योजना कामयाब होती है तो भविष्य में शहर में अन्य स्थानों पर भी इस योजना को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें