फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सांसद दीपेंद्र बोले- केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं तो एचपीएससी चेयरमैन क्यों नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एचपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए एचपीएससी चेयरमैन आलोक वर्मा के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे सकते हैं तो एचपीएससी पेपर लीक के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए चेयरमैन को भी पद छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

वे रविवार को हिसार और हांसी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आलोक वर्मा के कार्यकाल में प्रदेश में कई पेपर लीक हुए हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इस मामले की जिम्मेदारी लेने की मांग की। दीपेंद्र ने कहा कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार होने तक संघर्ष जारी रहेगा। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि छात्रों ने जंतर-मंतर पर और राहुल गांधी ने संसद में रहकर युवाओं की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि लगातार दबाव के कारण सरकार को कदम उठाने पड़े।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला शहरी की ओर से कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला शहरी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों, युवाओं और कांग्रेस के संघर्ष की जीत है। इस माैके पर सुमन शर्मा, डॉ. राजेंद्र सूरा, तेजवीर आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें