फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भाजपा सांसद अरविंद शर्मा बोले- 56 साल हो गए ब्राह्मण सीएम होना चाहिए, पढ़िए सवालों पर सांसद के जवाब

Sun, 29 May 2022 12:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

रोहतक लोकसभा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक में काम होने चाहिए थे ताकि दिखे कुछ हुआ है। शनिवार को भाजपा सांसद अरविंद शर्मा हिसार पहुंचे थे।
विज्ञापन
अरविंद शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम मनोहरलाल पर सवाल उठा कर सुर्खियों में चल रहे रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में करीब एक घंटा शामिल रहे। इसके बाद वापस रोहतक की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन


इस दौरान बातचीत में अरविंद शर्मा ने कहा कि 56 साल हो गए ब्राह्मण सीएम होना चाहिए। ब्राह्मण में 36 बिरादरी का वास है। ब्राह्मण ही सबको साथ लेकर चल सकता है। उन्होंने रोहतक की उपेक्षा को लेकर भी सवाल उठाए।

सवाल - प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ कह रहे हैं कि आपको यह बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखनी चाहिए थी ?
जवाब -
कुछ बातें ऐसी होती हैं  जो कहीं भी कर लो। कुछ बातों में आदमी खुद को धोखे में महसूस करता है। क्या इस काम में इतना समय लगना चाहिए  था। इस बात को क्या पार्टी प्लेटफार्म पर रखूं। बात पहुंचाने से मतलब था, मैंने पहुंचा दी। जिस आदमी को काम करना है उस तक बात पहुंचा दी है। 
विज्ञापन


सवाल - आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सीएम से कोई बात हुई ?
जवाब -
यह प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक थी, जिसमें तय एजेंडों पर ही बात होती है। मैं बतौर सांसद शामिल हुआ। आज कोई बातचीत नहीं हुई। मैं अपना पक्ष भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, महामंत्री मोहनलाल बड़ोली के सामने रख चुका हूं।

सवाल- गौड़ ब्राह्मण सभा की जमीन को लेकर सीएम की ओर से कोई जवाब आया ?
जवाब-
सीएम की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया। दो घंटे के काम में इतनी देरी क्यों लग रही है। इसके पीछे किसकी क्या मंशा है। सभी मान रहे हैं कि ब्राह्मण समाज की जमीन है, उसे देनी है। फिर भी मामले को क्यों लटकाया जा रहा है।

सवाल- क्या यह एक जमीन तक सीमित मामला है या आपके दूसरे काम भी नहीं हुए ? 
जवाब-
 रोहतक प्रदेश की राजनीतिक राजधानी है। रोहतक पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। बहादुरगढ़ से सांपला, रोहतक तक मेट्रो होनी चाहिए। ढांसा बॉर्डर से बाढ़सा एम्स से बादली, झज्जर मेट्रो का काम होना चाहिए। जिससे दिखे कि रोहतक  लोकसभा में काम हुआ है। साउथ हरियाणा में एम्स में एमबीबीएस की क्लासेज शुरू होनी चाहिए। 

सवाल - क्या रोहतक की उपेक्षा हो रही है ? 
जवाब -
मैंने तो काम गिनाए हैं। यह काम होने चाहिए, आप देखो कि उपेक्षा हो रही है या नहीं, मैने अपनी बात कह दी है। जल्द से जल्द सर्वे कराकर हमारे काम कराने चाहिए।

सवाल- पांच सांसद सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं, कोई आपके संपर्क में है? 
जवाब -
मुझे नहीं पता कौन नाराज चल रहा है।  मैं ग्रुपबाजी नहीं करता। नाराजगी की बात नहीं, व्यवस्था की बात है। मैंने अपने सवाल रख दिए हैं। 

सवाल - क्या आपकी सीएम बनने की राजनीतिक महत्वाकांक्षा है ?
जवाब -
यह भाग्य की बात होती है। हम जनता के सेवक हैं, सेवक ही रहना चाहता हूं। जिस तरह से गौ माता में 33 करोड़ देवता का वास है। उसी तरह ब्राह्मण छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चल सकता है। सबका साथ सबका विकास की भावना ब्राह्मण में कूट कूट कर भरी है। हरियाणा बने 56 साल हो गए। हरियाणा के पहले सीएम पंडित भगवत दयाल शर्मा थे। छह महीने में ही राजनीतिक कारणों के चलते जाना पड़ा। एक बार ब्राह्मण को भी मौका मिलना चाहिए। उसके बाद बैकवर्ड, ओबीसी,  सैनी, अनुसूचित जाति को भी मौका मिले। ऐसा होता तो हरियाणा अधिक तेजी से बढ़ता। रोटेशन में सभी का नंबर आना चाहिए। 

सवाल - पार्टी की ओर से कोई अनुशासन का नोटिस दिया गया है ?
जवाब -
क्या मैं कोई पार्टी विरोधी काम कर रहा हूं? पार्टी का सिपाही हूं। मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहा हूं। देश को कई सालों साल तक पार्टी की जरूरत है। मोदी जी के नेतृत्व की जरूरत है। दो तिहाई के नेतृत्व की जरूरत है।

सवाल - हरियाणा में भी सीएम बदलने का काम समय आ गया ?
जवाब -
मैंने अपनी बात मजबूती से रख दी है। अब पार्टी, माननीय प्रधानमंत्री देखें कि कौन क्या कर रहा है। लोगों ने समझा है कि हमने क्या कहा है।

सवाल - अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या विधानसभा ?
जवाब -
पार्टी का जहां आदेश होगा वहां से लड़ेंगे। रोहतक- झज्जर मिला गृहक्षेत्र है। वहां से ही सेवा करना चाहता हूं। जरूरी नहीं चुनाव लड़कर सेवा करूं। दूसरे माध्यम से भी सेवा हो सकती है। विधानसभा चुनाव के बारे में अभी कुछ  कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


सवाल्र - क्या ब्राह्मण वोटर भाजपा से नाराज चल रहा है ?
जवाब -
मैंने सबके सामने ही हाथ उठवाए थे। सभी से पहले पूछा कि किसने भाजपा को वोट दिए। सभी ने हाथ उठाए। वहां मौजूद सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता- वोटर थे।  उनका जवाब आप सभी ने देखा होगा। 

सवाल - क्या आप प्रदेश में बड़ी रैली करने जा रहे हैं ?
जवाब -
सभी साथियों को लेकर अपने विचारों को लेकर रैलियों का दौर चलता रहेगा। इसका शेड्यूल जल्द ही आपको बता देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें