नारनौंद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किसानों के खेतों से ट्यूबवेल मोटर, स्टार्टर और सोलर पैनल चोरी होने के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला नारनौंद क्षेत्र के गांव कापड़ो का है। गांव निवासी मंदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेत जाजवान रोड पर स्थित हैं। 9 मई की रात चोर खेत से 7.5 एचपी की ट्यूबवेल मोटर और स्टार्टर चोरी कर ले गए।
दूसरा मामला बास थाना क्षेत्र के गांव सोरखी का है। गांव सोरखी निवासी अमन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने खेत में 3 एचपी का सोलर सिस्टम लगाया हुआ था। 11 मई की सुबह जब वह खेत पहुंचा तो वहां से तीन सोलर पैनल गायब मिले। सोरखी पुलिस चौकी ने शिकायत के आधार पर बास थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।