फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व सैनिक अपने गांव व आसपास के युवक जो सेना में आना चाहते हैं, उन्हें प्रेरित करें। यह बात हिसार मिलिट्री स्टेशन (कैंट) में शुक्रवार को भूतपूर्व सैनिकों की रैली में मुख्य अतिथि दक्षिणी पश्चिमी कमान के एडीसी एसी जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर ने कही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने रैली में वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों को मिल रही सुविधाओं के बारे में बताया। रैली में युद्ध के दौरान घायल उन चार पूर्व सैनिकों को स्कूटी भी दी गई, जो चल नहीं सकते। इनमें सिरसा से जगजीत सिंह, न्योलीकलां से बलबीर सिंह, रेवाड़ी से अजय कुमार व लालचंद शामिल रहे। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने पूर्व सैनिकों से कहा कि देश की सेना में 10 प्रतिशत तक यहां के जवान हैं। जवानों के बलिदान को कोई नहीं भूला सकता। उन्होंने कहा कि 2019 से पूर्व सैनिकों व उनके परिवार के बारे में जानकारी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्पर्श सिस्टम भी लांच किया है। इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जाए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के वेटरंस निदेशालय, सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन, रक्षा पेंशन वितरण कार्यालय और भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना ने भी भाग लिया। उनके प्रतिनिधियों ने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उनकी संबंधित एजेंसी की ओर से प्रदान की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। वहीं भूतपूर्व सैनिकों की रैली के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने भंगड़ा पर प्रस्तुति दी तो वहीं सैन्य बैंड की ओर से राष्ट्रीय धुन बजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें