फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद धर्मबीर के साले कांग्रेस में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में भिवानी से भाजपा के सांसद धर्मवीर के साले राज सिंह गागड़वास को कांग्रेस में शामिल किया। राज सिंह गागड़वास लोहारू विधानसभा के उम्मीदवार रहे चुके हैं। वह इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनके बेटे और युवा इनेलो के राष्ट्रीय सह प्रभारी नरेंद्र राज गागड़वास भी कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 8 साल की उपलब्धियों को गिनाने के नाम पर सरकार के पास कुछ नहीं है। पोर्टल बनाना, पहचान पत्र पोर्टल पर डालने को भी उपलब्धि गिनाया जा रहा है। यह सामान्य रूटीन के काम होते हैं। कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन, पुरानी पेंशन लागू करने के वादे को पूरा करे सरकार। पहले कहते थे कि सरकारी हेलीकाप्टर की जरूरत नहीं है। अब 105 करोड़ का हेलीकाप्टर और जहाज खरीद रहे हैं। इसे भी सरकार की उपलब्धियों में शामिल किया गया है। हरियाणा में बीजेपी सरकार 5 सूत्रीय एजेंडे पर काम कर रही है। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और नशे को बढ़ाना ही सरकार का एजेंडा है। इसीलिए जनता इस सरकार से छुटकारा चाहती है, जिसकी शुरूआत आदमपुर से होगी।
इसके अलावा इनेलो के भिवानी युवा जिला अध्यक्ष विशाल ग्रेवाल, बालसमंद से
भागीरथ नंबरदार, किसान सेल जिला अध्यक्ष बलराज चैहड़िया, जिलाध्यक्ष बैकवर्ड सेल रमेश नूनसर, प्रदेश उपाध्यक्ष लीगल सेल देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सोनी, छत्रपाल सिंह, धोलिया, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गोठडा, जिला महासचिव युवा इनेलो नरेश झाझड़िया, पूर्व सरपंच गुलाब सिंह, अनिल चैहड़िया, किसान सैल जिला महासचिव अनिल, जिला सचिव किसान सेल धर्मेंद्र दहिया, जिला सचिव भीम भाकर, जिला सचिव रणधीर धौलिया, जिला महासचिव बैकवर्ड सेल सुनील बुसान, हलका प्रधान सैन समाज, रवि कुमार सहित अन्य कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें