फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो बाइकों की टक्कर में मां की मौत, बेटा घायल, दवा लेने उकलाना जा रहे थे, आज होगा शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
हादसे में घायल अ​भिषेक। 
विज्ञापन
हिसार। गांव दौलतपुर के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर में मां की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। मां-बेटे दवा लेने के लिए उकलाना जा रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। महिला के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव कनोह निवासी अभिषेक ने बताया कि उसकी मां सोनिया को सिर में दर्द की शिकायत रहती थी। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह मां को बाइक पर लेकर दवा लेने उकलाना जा रहा था। दौलतपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार गलत दिशा से आया और उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
हादसे में अभिषेक और उसकी मां सोनिया सड़क पर गिर गए। सोनिया के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से दोनों को उकलाना के अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें हिसार नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने सोनिया को मृत घोषित कर दिया जबकि अभिषेक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें