फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भतीजी का जन्मदिन मनाकर ट्रेन से सिरसा जा रही मां-बेटा लापता

Mon, 23 Mar 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार रेलवे स्टेशन से सिरसा जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई 22 वर्षीय महिला अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला की मां ने प्लेटफॉर्म नंबर-2 से दोनों को ट्रेन में बैठाया था लेकिन वे सिरसा नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

महिला का पति सिरसा रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करता रहा। घटना 19 मार्च की बताई जा रही है। महिला 15 मार्च को हिसार अपने मायके आई थी और भतीजा का जन्मदिन मनाकर ससुराल लौट रही थी। जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि संजय नगर निवासी रोशनी देवी ने जीआरपी थाना हिसार में दी शिकायत दी कि उसकी बेटी मनीषा की शादी सिरसा के रानिया गेट क्षेत्र में की हुई है। उसका पति मजदूरी करता है। 19 मार्च को उन्होंने अपनी बेटी मनीषा और उसके बेटे अरमान को दोपहर 2:30 बजे सिरसा जाने वाली ट्रेन में बैठाया था। ट्रेन का सिरसा पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:30 बजे था।
उन्होंने इसकी सूचना पहले ही दामाद को दे दी थी जो पत्नी और बच्चे को लेने स्टेशन पहुंचा लेकिन दोनों ट्रेन में नहीं मिले। परिजनों ने हिसार और सिरसा में रात 8 बजे तक तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। महिला का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। इसके बाद जीआरपी को शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें