फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मां-बेटी से मारपीट कर कहे जातिसूचक अपशब्द, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जातिसूचक अपशब्दों के प्रयोग के मामले में रविवार रात को केस दर्ज किया गया। पीड़िता की शिकायत पर नारनौंद थाने में गांव के ही एक युवक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धाराओं सहित भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी बेटी के साथ गांव के खेतों में घास काट रही थी। तभी गांव का ही एक युवक वहां पर आया। आरोप है कि वह शराब के नशे में था और आते ही मां-बेटी से गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी खेत में बने कमरे से कुल्हाड़ी लेकर आया और जान से मारने की धमकी दी।
हालांकि खेत मालिक ने आरोपी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करनी चाही तो आरोपी ने हाथ काटने की धमकी दी।
विज्ञापन

नारनौंद थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें