फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीजन की सबसे ठंडी सोमवार की रात, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही अति शीतलहर की रही स्थिति भी रही। उधर भारतीय मौसम विभाग ने 14 व 15 जनवरी को घने कोहरे व गंभीर शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। मगर जल्द ही मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। लोगों ने धूप का खूब आनंद उठाया। हालांकि इस दौरान तेज गति की बर्फीली हवाएं भी चलती रहीं लेकिन तेज धूप ने हवाओं का असर कम कर दिया। धूप निकलने का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा और अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 19.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में सोमवार के मुकाबले 1.1 डिग्री की गिरावट आई और यह 1.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

पिछले दिनों ये रहा न्यूनतम तापमान
12 जनवरी-2.6
11 जनवरी-2.2
10 जनवरी-4.0
09 जनवरी-5.1
08 जनवरी-6.0
07 जनवरी-8.2
06 जनवरी-7.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें