फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में मोहिंदर कुमार का पैनल सभी छह पदों पर विजयी

विज्ञापन
जीजेयू में नॉन टीचिंग के इलेक्शन में विजेता मोहिंदर कुमार और उनके साथियों की जीत की बधाई देते स
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के गैर-शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव में मोहिंदर कुमार के उगता सूरज चुनाव चिह्न वाले पैनल ने सभी छह पदों पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए मतदान में 494 मतदाताओं में से 460 ने वोट डाले। लाला लाजपत राय हाउस (फैकल्टी हाउस) में सुबह 8:30 से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। शाम 3:30 बजे शुरू हुई मतगणना के बाद पांच बजे परिणाम घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को छह वोट देने का अधिकार था। अध्यक्ष पद पर मोहिंदर कुमार को 239 और देशराज सिंह को 214 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर पुनीत खुराना ने 249 मत लेकर डॉ. सुरेंद्र कुमार (208) को हराया। महासचिव पद पर सुंदर सिंह को 246 और सुरेंद्र पाल को 209 मत मिले।
विज्ञापन

सचिव पद पर अमरीक सिंह ने 250 मत लेकर नारायण सिंह सहरावत (206) को हराया। संयुक्त सचिव पद पर रविंद्र कुमार को 247 और राजेश को 209 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार ने 256 मत लेकर परवीन सैनी (201) को 55 मतों से हराया।
अध्यक्ष पद के सात, उपाध्यक्ष के तीन, महासचिव के पांच, सचिव और संयुक्त सचिव के चार-चार तथा कोषाध्यक्ष पद के तीन मत रद्द हुए। पूर्व प्रधान विपिन वधवा ने बताया कि चुनाव में उन्होंने हर स्तर पर सहयोग किया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

छह पदों के चुनाव परिणाम
पद
विजेता
मत
प्रतिद्वंद्वी
मत
अध्यक्ष
मोहिंदर कुमार
239
देशराज सिंह
214
उपाध्यक्ष
पुनीत खुराना
249
डॉ. सुरेंद्र कुमार
208
महासचिव
सुंदर सिंह
246
सुरेंद्र पाल
209
सचिव
अमरीक सिंह
250
नारायण सिंह सहरावत
206
संयुक्त सचिव
रविंद्र कुमार
247
राजेश
209
कोषाध्यक्ष
संदीप कुमार
256
परवीन सैनी
201
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें