फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मोहन ने खेली अर्धशतकीय पारी, चार विकेट लेकर टीम को जिताया

Sun, 04 Aug 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जीसी हीरोज के कप्तान मोहन ने एचआर 20 के खिलाफ एक ओवर में तीन विकेट और ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 21 रन से जीत दिलाई। शनिवार को मेघराज क्रिकेट ग्राउंड चौधरीवास में टी-20 मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसी हीरोज के सलामी बल्लेबाज प्रदीप नाडू और आकाश रावत ने संभल कर पारी को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


दोनों ने पावरप्ले में 54 रन की साझेदारी की। आकाश ने 24 और प्रदीप ने 26 रन बनाए। ओम मांजू सस्ते में पवेलियन लौट गए। बाद में कुलदीप और कप्तान मोहन ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। कुलदीप ने 20 गेंद पर 34 रन बनाए।

एक छोर पर खड़े जीसी हीरोज के कप्तान मोहन ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा शमशेर ने 11 रन का योगदान दिया। एचआर 20 की ओर से कुलदीप, जस्सू ने 3-3, रवि के दो और मोनू ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआर 20 के बल्लेबाजों ने सधी शुरुआत की। टीम की तरफ से पंकज ने 32 रन, धीरज ने 24 रन बनाए। गौरव ने 15 रन का योगदान दिया। इसके बाद पीके नांदल एक छोर पर डेट रहे। इस दौरान जीसी हीरोज के कप्तान ने गेंद थमी और एक ही ओवर में पीके नांदल समेत तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज टीम की जीत की नींव पक्की की। अंत के ओवर में कुलदीप ने नाबाद 16 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम 158 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में मोहन ने चार, कुलदीप, पंकज और मनदीप सिंह में 1-1 विकेट लिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें