फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की लहर के आगे राहुल फैक्टर फेल

Tue, 10 Dec 2013 08:13 PM IST
कोसली/रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी की लहर के आगे राहुल फैक्टर बुरी तरह फेल हो गया है।
विज्ञापन


चार राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। परिणामों से स्पष्ट है कि देश में मोदी के पक्ष में आंधी चल रही है।


गांव गुडियानी में कोसली विधानसभा क्षेत्र के शक्ति प्रमुख एवं पालकों की एक संयुक्त बैठक में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आम मतदाता कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों महंगाई, भ्रष्टाचार एवं कुशासन से परेशान है। भाजपा के पक्ष में जनादेश देने का अर्थ है कि लोगों ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के मंत्र ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाने पर मोहर लगा दी है।
विज्ञापन



इस अवसर पर कोसली विधानसभा के बीएलए-1 सुरेन्द्र सरपंच ने बताया कि बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुख बैठकें करने और सभी बूथों पर 31 दिसंबर तक इकाई गठित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में कोसली विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, डॉ. सुभाष और शक्ति सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें