फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शराब ठेका हटवाने के लिए विधायक सावित्री जिंदल ने दिया भरोसा, सीएम से मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महाराजा अग्रसेन मार्केट एसोसिएशन का शिष्टमंडल मार्केट से शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे विधायक सावित्री जिंदल से मिला। शिष्टमंडल के सदस्यों ने विधायक सावित्री जिंदल से अनुरोध किया कि शराब ठेके को मार्केट से हटवाएं। विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि जल्द ही इस मामले बारे मुख्यमंत्री से मिलेंगी। समस्या का समाधान करवाएंगी।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन मार्केट से शराब ठेका हटवाने के लिए दुकानदार 12 जून से धरना दे रहे हैं। इससे पहल शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे हरीश बांगा में अगुवाई में एसएसओ सिटी थाना मोहम्मद रफीक से मिला। प्रतिनिधि मंडल में प्रेम बंसल, कृष्ण गोयल,मोहित गर्ग, राजकुमार, संजय सुखीजा, मदनलाल सिंघल, देवकीनंदन, ओमप्रकाश ज्यानी,विनोद राजली वाला सहित अन्य शामिल रहे।
थाने में शराब ठेकेदार बलजीत ढिल्लो भी अपने साथियों अमन शर्मा, विजय बराड़, कृष्ण कुमार के साथ वहां उपस्थित थे। विनोद राजलीवाला ने एसएचओ से अनुरोध किया कि आपकी ओर से दुकानदारों को धरना हटाने के बारे में दिए गए नोटिस के साथ हमें शिकायत की प्रति दी जाए। इससे एसोसिएशन लीगल एडवाइजर से बातचीत कर जवाब दे सके।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि धरना स्थल पर लाउडस्पीकर नहीं है। मुख्य रोड से काफी पीछे है जिससे कोई यातायात बाधित ना हो रहा है। ठेका को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें