फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर कर्मचारियों की जायज मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगा : जस्सी पेटवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की बेमियादी हड़ताल शनिवार को 19वें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने जनता कार्यालय पर जाकर विधायक जस्सी पेटवाड़ को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की मांगों को जायज बता विधायक ने मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचाने और समाधान के लिए सिफारिश करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सभी कर्मचारी रविवार को नारनौंद दमकल केंद्र पर एकजुट हुए। वहां राज्य उपमहासचिव देवेंद्र लोहान की अध्यक्षता और दीपक कौशिक के संचालन में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि यूनियन के आह्वान पर प्रदेश के सभी 90 विधायकों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपने का अभियान चलाया है। इसके तहत नारनौंद में यह ज्ञापन दिया गया। सर्व कर्मचारी संघ, बिजली निगम, सिंचाई विभाग और नगर पालिका कर्मचारियों सहित कई संगठनों ने भी उन्हें समर्थन दिया। इस दौरान विकास गौतम, रामदिया शर्मा, राजेश पेटवाड़, प्रदीप लोहान, मंसाराम, नरेश बागड़ी, रोहतास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें