फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विधायक जस्सी पेटवाड़ देंगे एक महीने का वेतन

विज्ञापन
 कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़।
विज्ञापन
नारनौंद। हरियाणा और पंजाब में आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं और हजारों परिवार बेघर हो गए। इस संकट की घड़ी में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ राहत कार्यों के लिए एक महीने का वेतन हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि पंजाब और हरियाणा आपस में भाईचारे के रिश्ते से जुड़े हैं। पंजाब हमारा बड़ा भाई है। दोनों राज्यों ने हर संकट में एक-दूसरे का साथ निभाया है। प्राकृतिक आपदा के समय में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम हरसंभव सहायता करें। इसी सोच के चलते उन्होंने अपना एक महीने का वेतन दान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें