फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरसाती जल निकासी प्रबंधों का विधायक ने किया निरीक्षण

Sun, 07 Jun 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत करते विधायक विनोद भयाना। 
विज्ञापन
हांसी। विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर बरसाती जल निकासी प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेहंदा व ढाणी मेहंदा गांव के निकट स्थित ड्रेनों का जायजा लिया और सफाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम से पहले सभी ड्रेनों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से किसानों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर ड्रेनों में गाद जमा है व जल प्रवाह बाधित हो रहा है। वहां सफाई कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ड्रेनों की साफ-सफाई का कार्य आगामी 20 जून तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी प्रबंधों को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि सफाई कार्य को गति देने के लिए अतिरिक्त मशीनरी, उपकरण या अन्य संसाधनों की आवश्यकता हो तो तुरंत अवगत करवाएं। आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनों की नियमित निगरानी की जाए व सफाई कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए। ताकि बरसात शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए प्रभावी एवं स्थायी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

ट्यूबवेल लगाकर भरे पानी के टैंकों को
इसके उपरांत विधायक विनोद भयाना ने मेहंदा गांव के जल घर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल घर के टैंकों में पानी की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टैंकों में पानी की कमी ना हो, इसके लिए अस्थायी ट्यूबवेल लगाकर टैंकों को पानी से लबालब रखें। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद वर्मा, एसडीओ विवेक गुप्ता व संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें