फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की गलती से खाते में पहुंच गए 10 करोड़ 20 लाख, अब आयकर विभाग मांग रहा टैक्स

Thu, 25 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
खाते में पहुंच गए 10 करोड़ 20 लाख - फोटो : bureau
विज्ञापन
तीन साल पहले बैंक की एक गलत इंट्री के कारण गांव सरसौद निवासी रानी देवी से पिछले तीन साल से आयकर विभाग 10 करोड़ 20 लाख रुपये का टैक्स मांग रहा है। बैंक ने रानी के खाते में 10 करोड़ 20 लाख रुपये की एंट्री कर दी थी।
विज्ञापन


गांव सरसौद के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह की पुत्रवधू रानी का गांव के ही पीएनबी में खाता है। रानी ने यह खाता 16 अप्रैल को खुलवाया था। बैंक खाता खुलवाने के समय बैंक में 500 रुपये जमा कराए थे। बैंक की ओर से 27 अगस्त 2013 को रानी के बैंक खाता नंबर 0102061136 में 10 करोड़ 20 लाख 61 हजार 136 रुपये की गलत एंट्री कर दी गई।

बैंक ने रिकॉर्ड में दिखाया कि यह पैसा कैश जमा कराया गया है। कुछ समय बाद रानी के घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा। रानी को 10 करोड़ 20 लाख रुपये बिना पैन कार्ड जमा करने का कारण पूछते हुए आयकर अदा करने को कहा गया।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह ने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर कहा कि उन्होंने इस तरह का कोई पैसा जमा नहीं कराया हैै। उनके बैंक खाते से यह पैसा निकाला जाए। बैंक अधिकारियों ने जांच की तो पता लगा क्लर्क ने गलती से बैंक खाते नंबर को जमा कैश के कॉलम में लिख दिया। ईश्वर सिंह ने बैंक से पत्र लिखकर आयकर विभाग को भेज दिया। इसके बाद एक बार फिर आयकर विभाग का नोटिस आया। बैंक की ओर से फिर जवाब दिया गया।
 
कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने फिर से रानी को नोटिस भेजकर टैक्स मांगा है। रानी के ससुर ईश्वर सिंह ने फिर से बैंक से लिखवाकर आयकर विभाग को भेजा है, जिसमें बैंक अधिकारियों ने लिखा कि रानी के खाते में एक हजार रुपये जमा किए गए थे। खाता नंबर को गलती से कैश वाले कॉलम में लिख दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें