फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पेटवाड़ गांव में बदमाशों ने एटीएम तोड़ी, नहीं निकाल पाए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। उपमंडल के गांव पेटवाड़ में शनिवार रात कुछ बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया। बदमाशों से पैसे नहीं निकले तो वे मशीन को तोड़कर फरार हो गए। वहीं एटीएम में लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी बदमाशों ने तोड़ दिया। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एटीएम के साथ छेड़छाड़ हुई है तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए एसएफएल टीम को भी बुलाया गया है। पेटवाड़ गांव में लगी इस एटीएम के आसपास कुछ दुकान ही हैं और ये गांव के बाहरी क्षेत्र में है। एटीएम पर कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं लगाया हुआ है। पुलिस ने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो आरोपियों की पहचान पेटवाड़ निवासी अमित व बलजीत के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पेटवाड़ निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव के बस स्टैंड पर किराये की दुकान लेकर वक्रांगी कंपनी की एटीएम लगवाई हुई है। रविवार सुबह करीब सात बजे पता चला कि एटीएम में तोड़फोड़ हुई है। इस एटीएम को शनिवार की रात करीब 12:30 बजे उखाड़ने का असफल प्रयास किया गया। बदमाशों द्वारा एटीएम में घुसते ही एटीएम में लगे दोनों सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। उसके बाद एटीएम मशीन के कंप्यूटर को बदमाशों ने तोड़कर नीचे गिरा दिया और तोड़कर नुकसान पहुंचाया। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम मशीन से कैश निकालने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन




-

घटना शनिवार की रात करीब 12:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एटीएम व वहां पर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए है, लेकिन कैश सुरक्षित है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार होने के चलते बैंक की छुट्टी है। सोमवार को बैंक खुलने पर पता लगाया जाएगा कि एटीएम में कितना कैश था।
विज्ञापन


- सतीश लाठर, सब इंस्पेक्टर, थाना नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें