फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बोले-डोर-टू-डोर एकत्रित करें कचरा, पार्किंग की मार्किंग न कराने वाले प्रतिष्ठानों को दें नोटिस

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने रविवार को नगर निगम कार्यालय में जिले की छह निकायों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स, बजट, सॉलिड वेस्ट व पार्किंग की मार्किंग को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के हर क्षेत्र से डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था की जाए। साथ ही बाजारों में पार्किंग की मार्किंग न करने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजे जाएं। बता दें कि इससे पहले यह बैठक पिछले सोमवार को तय की गई थी, लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन

सवा दो घंटे चली बैठक
निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो दोपहर करीब सवा 12 बजे तक चली। बैठक में निकाय मंत्री ने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने व सेग्रीगेशन करने पर जोर दिया। गाड़ियों के रूट इस तरह से तय किए जाए कि शहर के हर क्षेत्र से डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जा सके। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आप इन पर ध्यान दो। सॉलिड वेस्ट प्लांट को लेकर हम प्रयास करेंगे। उन्होंने ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन पर चल रहे लीगेसी वेस्ट के निपटान के कार्य भी निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ इंजीनियर रामजीलाल ने उन्हें लीगेसी वेस्ट के निपटान की प्रक्रिया से अवगत करवाया। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, चीफ इंजीनियर रामजीलाल, अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, उप निगम आयुक्त वीरेंद्र सहारण, एक्सईएन जयबीर डूडी, एमई सुनील लांबा, एमई संदीप बेनीवाल, एमई अमित बेरवाल, एमई सुमित चोपड़ा, जेई रामदिया शर्मा, जेई मनदीप सिंह, ईओ संजय रोहिला, सचिव गौरव शर्मा, सचिव संजय शर्मा, सचिव गौरव शर्मा, विक्रम लोरा आदि मौजूद रहे।
शेष 35 हजार संपत्तियों का करें एकीकरण
निकाय मंत्री ने उन 35 हजार संपत्तियों का एकीकरण करने के आदेश दिए, जिनका एकीकरण नहीं हुआ है। इन संपत्तियों को ढूंढे और इनका एकीकरण करें। अगर एकीकरण नहीं होता है तो इन संपत्तियों को खत्म करें। वहीं प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट की घोषणा की हुई है, जो 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। इसे लेकर निगम ज्यादा से ज्यादा प्रचार करे ताकि लोग इस छूट का फायदा उठा सके। साथ ही निगम के खाते में भी पैसा आए।
विज्ञापन

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, मॉल सहित अन्य जिन स्थानों पर पार्किंग की मार्किंग नहीं है। वहां पर पार्किंग की मार्किंग सुनिश्चित करवाई जाए। इसके बावजूद ये प्रतिष्ठान पार्किंग की मार्किंग नहीं करवाते हैं तो उन्हें नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाए। मंत्री ने कहा कि सड़क के दोनों किनारों की तरफ लगने वाली पट्टी अधिक चमकीली हो ताकि लोगों को आसानी से नजर आए।
100 गज प्लॉट के 50-50 गज के भी हो सकेंगे पार्ट
निकाय मंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के सर्वे को जल्द पूरा करें और हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास करवाकर सरकार को भेजें। इस बारे में प्रदेश मुख्यमंत्री से मेरी बातचीत हुई है। मंत्री ने प्रॉपर्टी के सब डिविजन के बारे भी अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी समय में 100 वर्ग गज के प्लॉट के 50-50 वर्ग गज के भी पार्ट हो सकेंगे। इसके अलावा पिता की प्रापर्टी के भी पार्ट करने के बारे में निर्देश दिए। रिहायशी क्षेत्र में चल रही कॉमर्शियल एक्टिविटी के संबंध में सरकार जल्द ही नई पालिसी लाने का कार्य करेगी।
डेयरी कांप्लेक्स का निरीक्षण किया
निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने डेयरी कांप्लेक्स का भी निरीक्षण किया। यहां अधिकरियों ने उन्होंने बताया कि इसका स्टैंडर्ड डिजाइन मंजूरी के अभाव में लटका पड़ा है। इस पर निकाय मंत्री ने तुरंत फोन पर यूएलबी के डायरेक्टर से बातचीत की और उन्हें इस बारे में निर्देश देते हुए कहा कि इस स्टैंडर्ड डिजाइन को जल्द पास करवाएं।
3 करोड़ रुपये से होगा राजगढ़ रोड ग्रीन बेल्ट का नवीनीकरण
डॉ. कमल गुप्ता ने राजगढ़ रोड ग्रीन बेल्ट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन बेल्ट के नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है। नवीनीकरण के तहत ग्रीन बेल्ट की चहारदीवारी में धौलपुर पत्थर भी लगाया जाएगा। निकाय मंत्री ने जल्द से जल्द इस कार्य को शुरू करवाने को कहा।
स्ट्रीट लाइट के खंभों पर तारों का जाल देखकर भड़के
जहाजपुल से लाहौरिया चौक तक सड़क के निर्माण के शुभारंभ के दौरान निकाय मंत्री की नजर स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लिपटे तारों के जाल पर पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि ये तार केबल व इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाने वालों के हैं और बिना अनुमति के खंभों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर निकाय मंत्री ने तुरंत इन्हें कटवाने को कहा। इसके बाद अधिकारियों ने इन तारों को कटवा भी दिया। इसके बाद डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पहले इस बारे में नोटिस जारी किए जाए। अगर फिर भी इन तारों को नहीं हटाया जाता है तो इन्हें काट दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें