फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल में फिलहाल बदलाव की संभावना नहीं : कृष्ण बेदी

Sun, 10 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
मंत्री कृण कुमार बेदी - फोटो : bureau
विज्ञापन
 राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में फिलहाल फेरबदल की संभावना नहीं है। प्रदेश सरकार के सभी मंत्री सही तरीके से काम कर रहे हैं। इस बारे में सीएम की ओर से ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


हिसार पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा में लोकपाल की जल्द ही नियुक्ति होगी। इसको लेकर कुछ अड़चनें थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है। जल्द ही प्रदेश में मजबूत लोकपाल की नियुक्ति की जाएगी।

एक सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना नहीं है। यह केवल मीडिया की चर्चाएं हैं। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं चल रहा। सभी मंत्री अपने विभागों में बेहतर काम कर रहे हैं। सीएम लगातार सभी मंत्रालयों का रिव्यू भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के हर एक हिस्से में विकास हो रहा है। आने वाले समय में विकास कार्य और तेज होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए भी कार्य कर रही है। इसका असर अब प्रदेश में दिखाई भी देने लगा है। बेटियों को परिवार का भार न मानकर उपहार मानना चाहिए। बेटियां किसी भी परिवार, गांव, समाज, प्रदेश और देश का भाग्य होती हैं।

सिलाई प्रशिक्षण भत्ता 100 से बढ़ा किया जाएगा 600 रुपये
उन्होंने कहा कि अगले साल वित्तवर्ष से सिलाई प्रशिक्षण भत्ता 100 से बढ़ाकर 600 किया जाएगा। कपड़े के लिए 150 की बजाय 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सीएम ने प्रदेश को केरोसिन मुक्त करने का निर्णय लिया है। हर बीपीएल परिवार में गैस का कनेक्शन और चूल्हा बर्तन आदि मुहैया करवाएं जाएंगे।

225 प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित
इस मौके पर नौ खंडों की 225 प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गईं। जिला कल्याण अधिकारी जयदेव शर्मा ने धन्यवाद जताया। इस अवसर पर हरियाणा खाद्य भंडारण निगम के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, जिला कल्याण अधिकारी जगत राम बिश्नोई, सतीश कुमार चावला, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. दलबीर सैनी, चंदननगर सरपंच सतेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें