फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री गंगवा ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Tue, 10 Nov 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को विश्वकर्मा दिवस पर विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला में करवाए गए नवीनीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों के लिए मंत्री ने अपने कोष से 21 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रणबीर गंगवा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार, ब्रह्मांड का मुख्य वास्तुकार तथा निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा दिवस केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है बल्कि श्रम, कला, तकनीक और हुनर के महत्व को समझने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि छोटा कारीगर हो या कारखाने में काम करने वाला श्रमिक अथवा आधुनिक तकनीक और इमारतों का निर्माण करने वाला इंजीनियर सभी अपने कौशल और मेहनत से समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं। आज तकनीक और नवाचार का युग है। आधारभूत ढांचे, आधुनिक मशीनों और नई तकनीकों के विकास में शिल्पकारों, इंजीनियरों, कारीगरों और श्रमिकों की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री ने विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों की मांगें भी सुनीं। उन्होंने धर्मशाला के मुख्य द्वार और परिसर के ग्राउंड में आवश्यक विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और सामाजिक संस्थाओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। संबंधित मांगों पर आवश्यक कार्रवाई कर विकास कार्य पूरे करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सतबीर वर्मा, प्रधान प्रताप सिंह जांगड़ा, उपप्रधान हवा सिंह जांगड़ा, अजय कांत जांगड़ा, प्रधान विजेंद्र कुमार, प्रेम सिंह जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें