फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री ने गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी पर कई वार्डों से नहीं उठा कचरा

विज्ञापन
शहर में कचरा उठाने वाली एजेंसी की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाते मंत्री कमल गुप्ता। 
विज्ञापन
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सोमवार को शहर के वार्ड 11 से 20 में घरों से कचरा उठाने वाली एजेंसी की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि पहले ही दिन अव्यवस्था नजर आई। कई वार्डों से कचरा नहीं उठा। दिनभर न तो नगर निगम और न ही एजेंसी की गाड़ी कचरा उठाने पहुंची। इन वार्डों से कूड़ा उठाने व उसके निस्तारण के कार्य पर एक साल में 7.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि अभी तक वार्ड 1 से 10 में ही एजेंसी के माध्यम से घरों से कचरा उठवाया जा रहा था और बाकी बचे वार्ड 11 से 20 में निगम की गाड़ियां घरों से कचरा एकत्रित कर रही थीं। वार्ड 11 से 20 में घरों से कचरा उठाने का ठेका ग्रीन कंक्रीट कंस्ट्रक्शन कंपनी को एक वर्ष के लिए दिया गया है। कंपनी प्रतिदिन इन वार्डों से 116 टन कचरा एकत्रित करेगी। कंपनी को 1840 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दिया गया है। एक साल के लिए कंपनी को 7.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस टेंडर के शुरू होने के साथ ही शहर से प्रतिदिन निकलने वाले 196 टन कचरे का निस्तारण शुरू हो जाएगा।
इस अवसर पर निगमायुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त प्रदीप हुड्डा, संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, उप निगमायुक्त विरेंद्र सहारण, एक्सईएन संदीप सिहाग व संदीप धुधवाल, एसडीओ सुमित, एसडीओ विद्युत साहिल, ठेकेदार कमल ढाका, सीएसआई राजकुमार, एएसआई सुरेंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रत्येक सफाई दरोगा को मिलेगा एक टिप्पर
अब सभी 20 वार्डों में घरों से कचरा उठाने का कार्य ठेकेदार की गाड़ियों से होगा तो ऐसे में निगम की गाड़ियां खाली हो गई हैं। निगम के पास 44 टिप्पर हैं। अब प्रत्येक सफाई दरोगा को एक टिप्पर दिया जाएगा। निगम में 23 सफाई दरोगा हैं। इन गाड़ियों की मदद से दरोगा सड़कों पर सफाई के दौरान इकट्ठा होने वाले कचरे को उठाकर डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचाएंगे। अभी तक यह कार्य हाथ रेहड़ियों के माध्यम से किया जा रहा था। इसके अलावा बाकी बचे टिप्पर को पार्कों व ग्रीन बेल्ट की सफाई में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


अब निगम के पास सफाई के संसाधन

वाहन नगर निगम-डिंग मैन पावर-ग्रीन कंक्रीट कंस्ट्रक्शन

टिपर 44-40-40

ट्रैक्टर ट्रॉली 10-10-12

जेसीबी 02-02-02

लोडर 00-03-02

पॉकलेन 00-01-01

हाईवा 00-00-01



अब हर माह होने वाले सफाई का खर्च

इस सफाई के ठेके के साथ ही शहर की सफाई पर नगर निगम का खर्च बढ़कर प्रति माह करीब 3.39 करोड़ रुपये हो गया है।

वार्ड 1 से 10 : 54.00 लाख रुपये

वार्ड 11 से 20 : 65 लाख रुपये

नगर निगम की गाड़ियों के तेल का खर्च : 13 लाख रुपये

मुख्यालय से मिली रोड स्वीपिंग मशीन का खर्च : 4.70 लाख रुपये

शुलभ शौचालयों की सफाई का खर्च : 3 लाख रुपये

सफाई कर्मचारियों के वेतन पर खर्च : 2 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें