फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महंंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

Tue, 20 Feb 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
भिवानी शहर में बाइक रैली निकालते युवा।
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की तरफ भाजपा सरकार का ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस की ओर से रोजगार दो-न्याय दो अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत सोमवार को युवा कांग्रेस द्वारा शहर में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने किया और अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के संगठन महासचिव मनीष चौधरी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बाइक रैली भारत नगर से शुरू होकर विभिन्न चौराहों से गुजरी तथा नेकीराम पुस्तकालय पर संपन्न हुई। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आपराधिक वारदात से त्रस्त है। गरीबी और अमीरी के बीच की खाई लगातार चौड़ी हो रही है। यही नहीं प्रदेश का युवा सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने आमजन को अच्छे दिन लाने का वायदा किया था, लेकिन अच्छे दिन आमजन के बजाय सरकार के मंत्रियों व पूंजीपतियों के आए हैं तथा जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के बोझ तले दबाने का काम किया है। इस अवसर पर महासचिव शक्ति सिंह गाढ़ा, जिला प्रभारी नितेश हुड्डा, प्रदेश सचिव नवीन बबुआ, प्रदेश सचिव योगेंद्र सोनी, बवानीखेड़ा हलका अध्यक्ष श्रीकांत परमार, भिवानी हलका अध्यक्ष राकेश शर्मा, लोहारू हलका उपाध्यक्ष अनिल कासनी, हलका महासचिव वीरेंद्र भाकर, राजेश बडेसरा, अनूप बडेसरा, मीनू नाथुवास, दलबीर, लीला रोहणात, कुलदीप रोहणात, विनोद पालूवास, सतीश मास्टर, धर्मपाल यादव मेघा बागड़ी, विष्णु, देवेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें