फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री बबली से अनुरोध है कि सरकार व सरपंचों के बीच कड़ी बनें ः सिहाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। कस्बे के हांसी रोड पर स्थित किसान रेस्ट हाउस में बरवाला से जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग पहुंचे और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को समाधान करने के दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा कि नारनौंद शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या का जल्दी हल किया जाएगा और शहर को जगमग बनाया जाएगा।
विज्ञापन


हिसार के तलवंडी राणा रोड के बारे में उन्होंने कहा कि रोड जहां को निकलना चाहिए, वहां पर जब निकल जाएगा तो धरना भी समाप्त हो जाएगा। रोड को बंद करने की बात आई थी तो मैंने कहा था कि बाउंड्री के साथ-साथ रोड को निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या का भी समाधान निकलेगा और लगभग 15 दिन के अंदर रोड निकालने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। पुरानी पेंशन नीति के बारे में उन्होंने कहा कि जिसका पैसा है उसकी मर्जी से उसका पैसा लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी कह रहे हैं कि हमें पुराने वाले ढांचे पर रहना है तो सरकार ने उस मामले पर कमेटी गठित कर दी है। उस मामले पर विचार करके उसका हल जल्द ही निकाला जाएगा। राजनीतिक चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वहीं से विधानसभा का चुनाव लडूंगा। यदि नारनौंद विधानसभा से पार्टी का आदेश हुआ तो मैं नारनौद से भी चुनाव लड़ सकता हूं, मगर मेरी प्राथमिकता बरवाला हल्के से है। विधायक जोगीराम सिहाग ने सरपंचों की मांग पर बोलते हुए कहा कि सरपंचों की मांग सरकार को माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गांवों में विकास करवाना है और विकास की गति को आगे बढ़ाना है तो सरपंचों को उनके अधिकार देने पड़ेंगे और उनकी बात को मानना पड़ेगा। उनकी मांगों पर जो देरी हो रही है वह गलत हो रही है। मैं, मंत्री देवेंद्र बबली से भी अनुरोध करता हूं उनकी बातों को मानना चाहिए और मुख्यमंत्री से भी अनुरोध करता हूं कि मंत्री को अपना रवैया ठीक अपना के सरकार व सरपंचों के बीच में एक कड़ी का काम करना चाहिए। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन सुबेर लोहान, पार्षद सुनील वैरागी, व्यापार मंडल नारनौंद के प्रधान राजबीर जैन, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप गामड़ा, सरपंच मनजीत सुलचानी, चांदी मान व देवेन्द्र व्यास आदि सहित अनेक सरपंच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें