फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर के 6 सेक्टरों में एक माह से नहीं हो रही सफाई, लोगों ने 150 टन कचरा खुले में फेंका

विज्ञापन
शहर के सेक्टर 3 में लगा कचरे का ढेर। 
विज्ञापन
हिसार। शहर के 6 सेक्टरों में एक माह से सफाई नहीं हो रही है। इस कारण से सेक्टरवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। घरों से कूड़े का उठान न होने से एक माह में सेक्टरवासी करीब 150 टन कूड़े को खुले में फेंक चुके हैं। उधर, सेक्टरवासियों के रोष को देखते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों ने बुधवार से सफाई को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा सफाई के लिए लगाए गए नए टेंडर को खोलने के लिए अधिकारियों ने मुख्यालय से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


बता दें कि शहर के सेक्टर एचएसवीपी के अधीन हैं, जो सेक्टर पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं। इन सेक्टरों में सड़कों के रखरखाव और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी एचएसवीपी की है।

प्रतिदिन सेक्टरों से निकलता 5 टन कचरा
इन सेक्टरों से प्रतिदिन करीब 5 टन कचरा निकलता है। चूंकि इस कचरे का उठान नहीं हो रहा है तो सेक्टरवासी मजबूरी में इस कचरे का आसपास के खाली प्लॉट में फेंक रहे हैं या जला रहे हैं। इस बारे में इन सेक्टरों की आरडब्ल्यूए का कहना है कि अब कितने दिनों तक कचरे को घर में जमा कर सकते हैं। इस कारण से कचरे को आसपास खाली पड़े प्लॉट में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

6 सेक्टरों की ये है स्थिति

सेक्टर-कुल प्लॉट-खाली प्लॉट
1-4-1950-800



3-5-14501100

14 पार्ट टू1000650



33-22001600


सेक्टरवासी ने एचएसवीपी को ठहराया जिम्मेदार

सेक्टरवासियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था बिगड़ने का कारण एचएसवीपी ही है। अधिकारियों को इस बात की जानकारी होती है कि ठेका कब खत्म हो रहा है तो उस हिसाब से अधिकारियों को नए टेंडर की तैयारी पहले से शुरू कर देनी चाहिए। इसका फायदा यह होगा कि पुराना ठेका खत्म होने के साथ ही नया ठेका शुरू हो जाएगा और सफाई व्यवस्था सुचारू रहेगी।


पिछले एक माह से उनके सेक्टर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इस कारण लोग इधर उधर कूड़ा फेंक रहे हैं। इस कारण से अन्य समस्याएं भी जन्म ले रही हैं। - डीएस पान्नू, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 33

मेरे सेक्टर के हालात काफी खराब है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिनमें बेसहारा पशु मुंह मारते हैं। हालांकि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बुधवार सुबह सेक्टर में सफाई कर्मचारी आएंगे। - कर्नल चंद्र सिंह रेड्डू, प्रधान, आरडब्ल्यू, सेक्टर 3-5

बुधवार से सभी 6 सेक्टरों में सफाई शुरू करवाई जाएगी। नया टेंडर अलॉट होने में अभी थोड़ा टाइम लग जाएगा। अभी टेंडर को खोलने के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी गई है। - राजेश खौथ, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी


निगम एरिया में सफाई व्यवस्था बिगड़ी
उधर डोर टू डोर कचरा उठान व सड़कों की सफाई का नया टेंडर न होने से नगर निगम एरिया में भी सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। नगर निगम के हेल्प लाइन नंबर 14420 पर भी प्रतिदिन सफाई से संबंधित करीब 10 शिकायतें आ रही हैं। शहर का एरिया काफी ज्यादा होने और निगम के सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण काफी क्षेत्र ऐसे हैं, जहां कई-कई दिनों में सफाई हो रही है।


नगर निगम का सफाई का टेंडर खत्म हुए 2 माह हो चुके हैं। मगर अभी तक नया टेंडर नहीं हुआ है। निगम की तरफ से सेक्टरों व मोहल्लों में 1-2 सफाई कर्मचारी भेजकर सफाई के नाम खानापूर्ति की जा रही है। - सतपाल ठाकुर, प्रधान, आरडब्ल्यूए, पीएलए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें