रियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लगाई स्टाल में जिला योजना प्रबंधक विरेंद्र श्योराण को
हिसार। हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 41 स्टॉल लगाकर देसी स्वाद लोगों तक पहुंचाया है। गांव खेड़ी बरकी निवासी सुमित्रा देवी बाजरा, ज्वार, रागी और चने के लड्डू उपलब्ध करा रही हैं, जिन्हें देसी घी और गुड़ से तैयार किया जाता है। उनके बाजरा व चने के लड्डू सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
सुमित्रा ने बताया कि वह ऑर्गेनिक अनाज से पारंपरिक तरीके से लोहे की कड़ाही में लड्डू तैयार करती हैं, जिससे पोषक तत्व बने रहते हैं। उन्होंने रागी, अलसी और तिल के बिस्कुट भी तैयार किए हैं। उन्हें चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय सहित कई संस्थाओं से सम्मान मिल चुका है। वहीं, उनके पति नरेश ने अचार का स्टॉल लगाया है, जहां 50 प्रकार के अचार, 15 तरह के मुरब्बे और 5 प्रकार की चटनियां उपलब्ध हैं।