फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दूधिये साथ मारपीट कर ढाई हजार रुपये व माेबाइल लूटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। क्षेत्र के गांव भकलाना के पास बाइक सवार दाे युवकाें के एक दूधिये से ढाई हजार रुपये लूटने व माेबाइल छीनने का मामला सामने आया है। बास थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत मेें सिरसा खेड़ी गांव के शमशेर सिंह ने कहा कि वह हर रोज गांव भकलाना से अपनी टाटा मैजिक में दूध लाने व ले जाने का काम करता है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 7:40 बजे भकलाना से दूध लेकर गया था। जब वह भकलाना से निकलते ही हैंडपंप के पास फोन सुनने लगा तभी एक बाइक पर सवार हाेकर दाे लड़के आए। उन्हाेंने आते ही शमेशर का गला पकड़ लिया और कहने लगे जो तेरे पास तो भी सामान है निकाल कर दे और यह कहकर आरोपी युवकाें ने शमशेर की जेब से करीब 2500 रुपये व एक मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उन्होंने बास थाना पुलिस काे सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें