फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिर्चपुर के विस्थापितों ने दीनदयालपुरम में प्लाॅट के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ढंढूर गांव पहुंचे विधायक भव्य विश्नोई को मिर्चपर पीड़ितों की तरफ से दिनेश ने सौंपा ज्ञापन।
विज्ञापन
हिसार। ढंढूर गांव के दीनदयालपुरम मोहल्ले में प्लास्टिक तानकर वक्त गुजार रहे मिर्चपुर के 40 से अधिक दंगापीड़ित परिवारों को अब तक प्लाॅट आवंटित नहीं हो पाया है। परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को ढंढूर गांव आए आदमपुर विधायक भव्य विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने इस मामले में अफसरों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नारनौंद क्षेत्र के गांव मिर्चपुर में एक दशक पहले जातीय संघर्ष के चलते पीड़ित परिवारों ने गांव छोड़ दिया था। ये लोग हिसार में शरण लिए हुए थे। तीन साल पहले प्रदेश सरकार ने ढंढूर गांव में खाली पड़ी जमीन पर पीड़ितों के लिए कॉलोनी बनाई, जिसे दीनदयालपुरम नाम दिया गया। ग्रामीण दिनेश की अगुवाई में विधायक से मिलने पहुंचे लोगों का कहना था कि 40 से अधिक परिवार ऐसे हैं, जिन्हें इस कॉलोनी में प्लाॅट नहीं मिल पाया है। जबकि वे लोग यहीं प्लास्टिक तानकर वक्त बिता रहे हैं। ग्रामीण रमेश, वीरभान, नरेश, धर्मा, अजमेेर, ओमप्रकाश, करन आदि ने बताया कि जिस जमीन पर उन लोगों ने अपनी झोपड़ी बनाई है, वह किसी अन्य सरकारी विभाग को भी आवंटित हो गई है। इसके चलते अब उन्हें दुबारा उजड़ने का भय सता रहा है। ग्रामीणों की अगुवाई कर रहे दिनेश ने बताया कि जो कॉलोनी बनी है, उसमें जलनिकासी, पीने के पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है। काॅलोनी से हाईवे तक आने के लिए पक्का रास्ता भी नहीं है। सभी लोग आर्थिक रूप से कमजोर व रोजगार विहीन हैं लेकिन हमें न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है और न ही मनरेगा का।
खुद को बताया भाजपा का समर्थक
विधायक भव्य विश्नोई से मिले ग्रामीणों का कहना है कि हमारी कॉलोनी को मुख्यमंत्री के निर्देश पर बसाया गया है। अधिकांश परिवार भाजपा के पुराने वोटर हैं। कई घरों पर भाजपा का झंडा लगा है, फिर भी हमें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच ने भी योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास किया है, लेकिन अफसर सुन नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें