फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लुधियाना-हिसार पैसेंजर ट्रेन के आगे आने से अधेड़ की मौत

Fri, 15 Mar 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर लुधियाना से हिसार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के नीचे आने से एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति काफी चोटिल हो गया। स्टेशन मास्टर द्वारा तुरंत उसे एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल टोहाना में भेजा गया। रेलवे पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। अस्पताल में ले जाते समय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में रखवाया।
विज्ञापन

जाखल जीआरपी चौकी के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर के माध्यम से सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन के आगे आने से चोटिल हो गया है। उन्होंने एंबुलेंस के जरिए उसे टोहाना भेज दिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने भी पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू की। परंतु अस्पताल में पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम सूचना में मृतक के पास जरूरी कागजात आदि नहीं मिला है। मृतक की उम्र करीब 52 साल है। शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें