फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर-14 व 33 की मास्टर रोड को लेकर प्रशासक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14 व 33 की मास्टर रोड (45 मीटर) रोड के बचे हुए हिस्से के निर्माण को लेकर एचएसवीपी प्रशासक प्रदीप दहिया ने वीरवार को अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक सुअर फार्म की जमीन के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होती है, तब वह टेंडर संबंंधी औपचारिकताएं पूरी कर लें ताकि जमीन का स्थानांतरण होते ही तुरंत टेंडर लगाया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर 14, 14 पार्ट टू व 33 के लिए 45 मीटर रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस रोड को सिरसा नेशनल हाईवे से जोड़ा जाना है। मगर बीच में सुअर फार्म की करीब 44 एकड़ जमीन आ गई है। हालांकि एचएसवीपी इस जमीन का अधिग्रहण कर चुका है। मगर जमीन के अधिग्रहण के समय सुअर फार्म (जीएलएफ) ने शर्त रखी थी कि फार्म की नई बिल्डिंग के निर्माण के बाद ही इस जमीन पर एचएसवीपी को कब्जा दिया जाएगा। इसके बाद फैसला हुआ था कि एचएसवीपी नई बिल्डिंग निर्माण को लेकर 57 करोड़ रुपये का भुगतान कर देगा। मुख्यालय की तरफ से यह राशि मंजूर होकर आ भी गई है। जल्द ही इसे जीएलएफ के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
भैंस फार्म की भी एक एकड़ जमीन बीच में आई
इसके अलावा केंद्रीय भैंस अनुसंधान फार्म की भी एक एकड़ जमीन मास्टर रोड के बीच में आ गई है। अधिकारियों की मानें तो इस जमीन की एवज में फार्म को दूसरी जगह जमीन उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


650 मीटर की रोड बनना बाकी

इस मास्टर रोड की लंबाई 8.8 किलोमीटर है। इसमें से करीब 650 मीटर का हिस्सा बनना बाकी है। यह हिस्सा सेक्टर-14 के बनने वाले तीसरे गेट से भैंस फार्म के साथ-साथ बनाया जाना है, जो 14 व 14 पार्ट टू को क्रॉस करते हुए सेक्टर-33 से जुड़ेगा।
प्रशासक प्रदीप दहिया ने मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने रोड की आगामी कार्रवाई को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। - राजेश खौथ, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें