हांसी रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय। संवाद
हांसी। बिजली निगम बिजली चोरी और लाइन लॉस कम करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत पुराने मीटरों को इलेक्ट्रॉनिक मीटरों से बदला जा रहा है। घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है। साथ ही आवश्यकतानुसार 63 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 100 केवीए की जाएगी। 25 केवीए ट्रांसफार्मर को भी 63 केवीए क्षमता में अपग्रेड किया जाएगा।
गांवों में अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी रोकने के लिए यह कार्रवाई हो रही है। इसका उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिलिंग व्यवस्था से जोड़ना है। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की जांच की जाएगी। बिजली चोरी निगम के लिए लाइन हानि का एक बड़ा कारण है। इससे बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है।
निगम का लक्ष्य बिजली चोरी रोककर लाइन हानि कम करना है। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना भी इसका उद्देश्य है। बिजली निगम पुराने मीटरों की जगह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगा रहा है। जिन क्षेत्रों में मीटर घरों के अंदर हैं उन्हें बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। 63 केवीए ट्रांसफार्मर को 100 केवीए क्षमता में अपग्रेड किया जाएगा। 25 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 केवीए की जाएगी।
:::::::::::::::::::::
गांवों में अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिलिंग व्यवस्था से जोड़ना है। इस पूरी प्रक्रिया में समय लगेगा। निगम फिलहाल शिकायतों की कार्रवाई कर रहा है। यह कार्य पूरा होते ही प्राथमिकता के आधार पर अभियान शुरू कर दिया जाएगा।- सुरिंदर मेहरा, एक्सईएन, बिजली निगम।