फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राष्ट्रीय जंबूरी कैंप में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
भारत स्काउट एंड गाइड शिविर में पौधरोपण करते हुए स्काउट्स दल के सदस्य। 
विज्ञापन
बाढड़ा। भारत स्काउट एंड गाइड के 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित किए जा रहे 19वें राष्ट्रीय जंबूरी कैंप में गांव कारी निवासी नौवीं कक्षा के छात्र यश ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र यश कारी ने बताया कि इस दौरान टेंट की डेकोरेशन फूलदार पौधों से की गई। यश ने कहा कि कैंप गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि जंबूरी में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिले। जिले के भारत स्काउट एंड गाइड के डीओसी रविंद्र कुमार ने बताया कि बाढड़ा ब्लॉक से स्काउट दल के सदस्य दीपक, सचिन, दिनेश व यश कैंप में स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें