हिसार। इनेलो छात्र संगठन आईएसओ के प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कसवां के नेतृत्व में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में सभी कोर्सों की बढ़ती फीस के विरोध में रजिस्ट्रार विजय कुमार और डॉ. संदीप राणा को एक ज्ञापन सौंपकर और तीन दिन में समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिनों में विवि प्रशासन द्वारा फीस कम नहीं की जाती तो आईएसओ द्वारा विश्वविद्यालय का गेट बंद करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
छात्र नेता ने कहा कि पिछले दो सालों से कई कोर्सों की फीस दोगुना तक बढ़ा दी गई है। बीए एलएलबी की फीस जो पिछले साल 49,800 होती थी वो अब 75 हजार कर दी, बीएसी, एमएससी, पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स, बीबीए, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमबीए फार्मेसी, बीटेक, फिजियोथेरेपी की फीस डेढ़ से दोगुना तक बढ़ा दी गई है, जबकि एमडीयू, सीबीलयू और अन्य विश्वविद्यालयों में फीस आधे से भी कम है। इस अवसर पर लॉ कॉलेज प्रधान विजेंद्र, छात्र नेता हर्ष बागड़ी, सौरव गुप्ता सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।