फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में 29 अगस्त, 1 व 5 सितंबर को मेगा कोविड वैक्सीनेशन शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 29 अगस्त, 1 व 5 सितंबर को कोविड वैक्सीनेशन के मेगा शिविर लगाए जाएंगे। वे बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में आयोजित विभाग की प्रशासकीय समिति एवं जिला स्वास्थ्य परिवार कल्याण की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कोविड के बढ़ते जा रहे मामलों के दृष्टिगत जिले के सभी नागरिकों का आह्वान किया है कि वे वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय एवं एहतियाती डोज लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्कूलों में आयोजित किए जाने वाले मैगा वैक्सीनेशन शिविरों में भी शत-प्रतिशत बच्चों का वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सुरक्षा चक्र को मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक मास की 9, 10 व 23 तारीख को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपमंडल स्तरीय अस्पताल, जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में गर्भवती महिलाओं की वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच की जाती हैं, ताकि गर्भवती महिलाओं की परेशानी का प्राथमिक स्तर पर उपचार किया जा सके। अभियान के तहत महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। विभाग द्वारा इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न 8 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र अधिकृत किए गए हैं। संबंधित महिलाओं को इसके लिए नजदीकी पीएचसी/सीएचसी से पर्ची लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्र जाना होगा। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तरुण, अतिरिक्त उपायुक्त नेहा सिंह, जिला परिषद के सीईओ प्रीतपाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार मौजूद रहे।
23 प्रतिशत बच्चों का वजन कम
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 25 प्रतिशत महिलाओं की डिलिवरी ऑपरेशन के द्वारा की जाती है, जबकि प्रदेश में यह प्रतिशत 18.9 है। जिले की 90 प्रतिशत महिलाएं एनीमिक हैं, इसके लिए उन्हेें अपने खान-पान में सुधार लाने के साथ-साथ नियमित रूप से आयरन की टैबलेट लेनी चाहिए। इसके कारण पैदा होने वाले 23 प्रतिशत बच्चे औसतन से कम वजन के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें