फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार जिला परिषद में बीसीए के लिए दो वार्ड आरक्षित

विज्ञापन
जिला परिषद के आरक्षित पदों का ड्रा निकालते कर्मी, मंच पर उपस्थित उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिला परिषद की वार्डबंदी होने के बाद बुधवार को तीसरी बार ड्रॉ निकाला गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद के 30 वार्डों में से 7 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, पहले बार बीसीए के लिए दो वार्ड आरक्षित रखे गए हैं। बीसी बी के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया है।
विज्ञापन

जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन मीना शर्मा का वार्ड-3 अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। वार्ड-28 से रमेश श्योराण सामान्य वर्ग से जिला परिषद से लड़े थे। पहली बार बीसी ए के लिए दो सीट आरक्षित की गई हैं। वे बुधवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में जिला परिषद के आरक्षित पदों का ड्रॉ निकालने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने बताया कि 7 आरक्षित वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड-1, 2, 3, 5, 13, 19 तथा 24 शामिल हैं। इन वार्डों में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए वार्ड-3, 13 व 24, अनुसूचित जाति (पुरुष) के लिए वार्ड-1, 2, 5 व 19 आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों को छोड़कर शेष 23 वार्डों में से ड्रॉ ऑफ लॉट के द्वारा दो पद पिछड़े वर्ग-ए के लिए ड्रॉ निकाला गया, जिसमें वार्ड-12 पिछड़ा वर्ग (महिला) व वार्ड-28 पिछड़ा वर्ग (पुरुष) के लिए आरक्षित हुआ है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर 6, 8, 10, 15, 17, 20, 22, 25, 27 व 29 (महिला)सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार वार्ड-4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 26 व 30 सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल बाजवा, धर्मपाल, एडीए सुरेंद्र कुमार, उप-अधीक्षक दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले दो बार वार्डबंदी व ड्रॉ की प्रक्रिया की जा चुकी है।
आदमपुर, जवाहर नगर जिला परिषद से बाहर
आदमपुर, जवाहर नगर, आदमपुर मंडी अब नगर पालिका के दायरे में रखे गए हैं। इस कारण इन्हें जिला परिषद की वार्डबंदी में शामिल नहीं किया गया। कुछ लोग मान रहे हैं कि जल्द ही आदमपुर व जवाहर नगर को नगर पालिका से बाहर करने की अधिसूचना जारी हो जाएगी। जिसके बाद फिर से जिला परिषद की वार्डबंदी की जाएगी। ड्रॉ की प्रक्रिया भी फिर से दोहराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें