फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में 2000 एकड़ में बनेगा मेगा बल्क ड्रग पार्क

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के जनसमस्याएं सुनने के कार्यक्रम में कोरोना नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां। पीडब्? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
शहर में 2000 एकड़ भूमि पर मेगा बल्क ड्रग पार्क का निर्माण करवाया जाएगा, जिसका प्रस्ताव हरियाणा सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजा गया है। यह पार्क एविएशन हब के साथ ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कही। वे वीरवार को लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में उच्च अधिकारियों के साथ जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में उन्होंने बिजली निगम की कैपेसिटी बिल्डिंग व पानी की सप्लाई को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की है।
देश में ब्लक ड्रग का बढ़ेगा उत्पादन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग (कच्चा माल) पार्कों को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार की इस योजना से देश में इसका उत्पादन बढ़ेगा और दवाओं की लागत कम होगी। साथ ही बल्क ड्रग के लिए अन्य देशों पर निर्भरता में कमी आएगी। दुष्यंत ने बताया कि यह उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना है, जिसका उद्देश्य अति महत्वपूर्ण केएसएम, औषधि मध्य सामग्री और एजीआई में बड़े निवेश को आकर्षित करने के माध्यम से घरेलू निर्माण, उत्पादन को बढ़ावा देना है। इससे केएसएम, औषधि मध्य सामग्री और एपीआई उत्पादन में अन्य देशों पर निर्भरता में कमी आएगी। इससे देश में अतिरिक्त रोजगार सृजन भी होगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए पर्यावरण सुनवाई जल्द
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एनवायरनमेंट क्लीयरेंस को लेकर आज बैठक थी, जिसमें हमने पहली स्टेज पार कर ली है। दूसरे चरण के लिए पर्यावरण सुनवाई भी जल्द होने की उम्मीद है। इसमें हरी झंडी मिलते ही हवाई पट्टी का विस्तार व टर्मिनल बिल्डिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट की चल रही स्टडी
शहर के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा कि इसके प्रपोजल पर स्टडी चल रही है। इसकी रिपोर्ट आते ही उसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। भारत बंद के आह्वान पर उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर ही खरीदी जाएंगी। बरोदा उपचुनाव पर दुष्यंत ने कहा कि यह चुनाव भाजपा-जजपा मिलकर लड़ेगी।
बैठक में ये दिए दिशा-निर्देश
अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दुष्यंत चौटाला ने डीडीपीओ को अगले एक सप्ताह में सभी गांवों के शमशान घाट में शेड व बैठने की जगह होना सुनिश्चित करवाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने हिसार शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, बरवाला शहर की सड़कें ठीक करवाने, एमपी लैड के कार्यों की गति तेज करने सहित अन्य निर्देश दिए।
जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान नहीं दिखी सामाजिक दूरी
बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री जनसमस्याओं की सुनवाई को लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। जैसे ही उनकी गाड़ी ने रेस्ट हाउस में प्रवेश किया तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कहीं भी सामाजिक दूरी नहीं दिखी। इसके बाद दुष्यंत ने रेस्ट हाउस के पार्क में ही जनसमस्याओं की सुनवाई शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ते हुए उन्हें घेरे रखा। करीब 40 मिनट तक दुष्यंत ने पार्क में बैठकर ही लोगों समस्याएं सुनीं। इसके बाद अंधेरा होने के कारण वह रेस्ट हाउस में चले गए और अंदर बैठकर समस्याएं सुनीं।
दुकानों की कंपलीशन करने व एक्सटेंशन फीस हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा
एडिशनल नई अनाज मंडी में दुकानों की कंपलीशन करने व एक्सटेंशन फीस हटाने की मांग को लेकर अनाज मंडी के व्यापारियों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि एडिशनल मंडी की दुकानों का कंपलीशन केस लंबे अर्से से अटकाया जा रहा है। यहां बनीं पांच दुकानों की कंपलीशन जारी कर दी गई है, जबकि 15 दुकानों की फाइलें मार्केट कमेटी अधिकारी बेवजह अटका रहे हैं। मार्केटिंग बोर्ड की टीम भी जुलाई में सभी दुकानों की पैमाइश करके ले गई है, जिसकी रिपोर्ट जल्द जारी करवाई जाए। जिन दुकानदारों पर जुर्माना बनता है, वे जमा करवाने को तैयार हैं। इसके बावजूद रिपोर्ट लेट की जा रही है। वन टाइम सेटलमेंट के जरिये दुकानों की कंपलीशन की मांग की गई।
उत्तम नगर के लोगों ने कॉलोनी को वैध करवाने की रखी मांग
इस दौरान तोशाम रोड स्थित उत्तम नगर के लोग भी अपनी कॉलोनी को वैध घोषित करवाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री मिले। कॉलोनी वासी कौशल्या, किरण, कमलेश, संगीता आदि ने कहा कि उनकी कॉलोनी को जल्द वैध घोषित करवाया जाए, ताकि उनके आशियाने टूटने से बच सके। इस पर उपमुख्यमंत्री ने उन्हें नगर निगम को भेजी गई रिपोर्ट देने को कहा।
इस अवसर पर राज्यमंत्री अनूप धानक, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, हिसार पुलिस अधीक्षक बलवंत राणा, हांसी पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र, नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, एसडीएम विकास यादव, राजेंद्र सिंह, बेलिना, राजेश कुमार, जजपा जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा, राजेंद्र लितानी, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें