फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अधिकारियों से मिल टोहाना स्टेशन की रखी मांगें

Wed, 12 Mar 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
रेलवे अ​धिकारियों से मुलाकात की जानकारी देते हुए प्रधान राजेश नागपाल। स्त्रोत- स्वंय
विज्ञापन
टोहाना। दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एवं उत्तर रेलवे दिल्ली डिवीजन सलाहकार मंडल समिति सदस्य राजेश नागपाल व सह सचिव विष्णु गोयल ने दिल्ली डिवीजन कार्यालय जाकर अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान टोहाना की रेलवे स्टेशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को रखा और मंडल रेल प्रबंधक के नाम पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टोहाना स्टेशन पर केवल 2 प्लेटफॉर्म है जिसमें प्लेटफॉर्म नंबर एक की लंबाई काफी कम है, जिसको बढ़ाने की जरूरत है। भविष्य की जरूरत के अनुसार टोहाना स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने की और स्टेशन को अपग्रेड करने की भी जरूरत है।

टोहाना स्टेशन पर रेल कोच इंडिकेटर उपलब्ध नहीं है इसलिए दिन और रात के समय में स्टेशन पर वास्तविक कोच की स्थिति का पता लगाना बहुत मुश्किल है। प्लेटफार्म संख्या एक से दो की ओर जाने के लिए दिव्यांग यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, टोहाना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों के लिए विश्राम शेड उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में की बदलाव की मांग

टोहाना रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में बंद हुई गाड़ियां 19023-24 ,13007-08, 54641- 42 को फिर से शुरू किया जाए। गाड़ी संख्या 64931 दिल्ली जींद मेमू का विस्तार जाखल जंक्शन तक और 64912 जींद नई दिल्ली को जाखल जंक्शन से चलाने के लिए पत्र दिया हुआ है उस पर विचार किया जाए। ट्रेन संख्या 64931 दिल्ली जींद मेमू जींद पहुंचकर (21:50) सारी रात यार्ड में चालू खड़ी रहती है। इस ट्रेन का उचित उपयोग दैनिक यात्रियों (10 स्टेशन) की सुविधा हेतु करना चाहिए। दिल्ली से टोहाना के लिए दिल्ली जाखल पैसेंजर 54035 और अवध असम एक्सप्रेस (15909) के लगभग 6 घंटे बाद रात को जम्मूतवी और पंजाब मेल ही चलती है। इतने समय तक कोई भी ट्रेन टोहाना/जाखल जंक्शन जाने के लिए नहीं है। जिस कारण से प्रतिदिन दैनिक यात्रियों को बहुत असुविधा होती है इसलिए 64912 जींद नई दिल्ली को जाखल जंक्शन से नई दिल्ली के मध्य चलाया जाए। इन ट्रेनों के विस्तार से जींद से जाखल जंक्शन के दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें