फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ओशो ध्यान उपवन में तीन सत्र में करवाया जाएगा ध्यान

Tue, 04 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के ओशो ध्यान उपवन आयोजित ध्यान सत्र में हिस्सा लेते साधक।
विज्ञापन
हिसार। सिरसा रोड स्थित ओशो ध्यान उपवन में अब रोजाना ध्यान के तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। सोमवार से शनिवार सुबह 7 बजे से सुबह 8:30 बजे तक सक्रिय ध्यान करवाया जाएगा। दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नाद ब्रह्म रहेगा और शाम 6 बजे से शाम 7:30 बजे तक कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन विभिन्न सत्रों में हिस्सा लेकर कोई भी साधक लाभ उठा सकता है। रविवार को केवल एक ही विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा। स्वामी संजय ने बताया कि साधकों की मांग पर हर रोज ध्यान के सत्र शुरू किए गए हैं। रविवार को ध्यान व आंतरिक समृद्धि पर आधारित ध्यान सत्र का आयोजन ओशो ध्यान उपवन में किया गया। इस ध्यान सत्र में विभिन्न क्षेत्रों से साधकों ने हिस्सा लिया और ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास किया। स्वामी संजय ने भीतर से समृद्ध होने के उपायों पर चर्चा की।

विद्यार्थियों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

बरवाला। राजकीय महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस के साप्ताहिक शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विद्यार्थी नजदीक के गांव देवीगढ़ पूनिया में पहुंचे व घरों में जाकर सड़क सुरक्षा नियमों के बारे लोगों को जागरूक किया। रैली को राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली एनएसएस प्रभारी डॉ. दीपिका व रामबिलास के संचालन में निकाली गई। इसी प्रकार सायं के सत्र में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें