फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डॉक्टर की पर्ची के बिना दवाएं न दें मेडिकल स्टोर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय में मंगलवार को डीसी महेंद्र पाल की अध्यक्षता में पीएनडीटी और एनकोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने ड्रग कंट्रोल विभाग को मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच करने तथा डॉक्टर की पर्ची के बिना नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाओं की बिक्री रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि पिछले माह नशा तस्करी से जुड़े 30 मामले दर्ज किए गए, जबकि ड्रग एडिक्शन ओपीडी में 2741 लोगों की जांच हुई। डीसी ने नशा मुक्त भारत अभियान, डी-एडिक्शन सेंटरों और जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए युवाओं को नशे से बचाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में काउंसलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। पीएनडीटी एक्ट की समीक्षा के दौरान अवैध लिंग जांच पर सख्त कार्रवाई और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें