बैठक के दौरान उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष शीशराम मेचू व मेचू खाप के लोग। स्रोत : आयोजक
सिवानी मंडी। नशाखोरी, दहेज प्रथा और मृत्युभोज के खिलाफ मेचू खाप जागरूकता अभियान चलाएगी। सोमवार को गांव कलोठ कलां स्थित बाबा आखानाथ धाम में खाप की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सरपंच रामनिवास मेचू, पूर्व जिला पार्षद रामौतार मेचू उफ घोलिया, विकास प्राध्यापक, सतपाल, सुरेंद्र राज मेचू की मौजूदगी में हुई बैठक में हरियाणा और राजस्थान के लगभग 25-26 गांवों से मेचू गोत्र के लोग उपस्थित हुए और समाज के हित से से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान शीशराम मेचू पोटिया को सर्वसम्मति से खाप का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर मा. विकास, मा. सुभाषचंद, उमेद, शिव, जयविंद्र, अमरसिंह और रतीराम आदि ने भी विचार रखे।