हिसार। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र का मोबाइल फोन हैक कर उसके खाते से 8 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सुबह छात्र ने जब अपना मोबाइल फोन देखा तो उसे पता वारदात का पता चला। धोखाधड़ी का पता चलने पर मोती बाजार निवासी पार्थ अपने परिवार के साथ साइबर सेल थाना पहुंचे और शिकायत दी।
जानकारी के अनुसार पार्थ अंबाला के एक शिक्षण संस्थान से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर वह घर आया हुआ था। सुबह जब उठा तो मोबाइल फोन पर कई संदेश मिले। इस दौरान पता चला कि किसी ने उसका मोबाइल हैक कर क्रिप्टोकरंसी के 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद