फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन और सीएनजी पंप की डीलरशिप के नाम पर ऐंठी राशि, एक बार सलाम करने पर सुरक्षा गार्ड को देता था 500 रुपये बख्शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लोन और सीएनजी पंप की डीलरशिप के नाम पर ऑनलाइन ठगी का आरोपी अपने दफ्तर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी को एक बार सलाम करने पर 500 रुपये बख्शीश देता था। ऑफिस में बैठकर फोन और लैपटॉप के जरिये लोगों के पास कॉल करता और झांसे में आने के बाद राशि ऐंठता था। यह खुलासा पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी बिहार निवासी अभिषेक ने किया है।
विज्ञापन

साइबर सेल थाना पुलिस ने आरोपी से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में हांसी के रामपुरा निवासी धर्मबीर ने 10 जून 2021 का साइबर थाना में शिकायत दी थी।
हाईकोर्ट में लगाई थी अग्रिम जमानत याचिका
साइबर सेल थाना प्रभारी निरीक्षक सुखजीत ने बताया कि ऑनलाइन लोन देने के नाम पर ठगी करने के आरोपी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई हुई थी। इसकी सुनवाई 28 अगस्त को थी। आरोपी को उस से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चार आरोपियों को पहले पकड़ चुके हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया कि बिहार के पटना जिला के सिस्सताबाद निवासी अभिषेक लोगों को सीएनजी पंप दिलवाने के नाम भी लाखों रुपये की ठगी की है। आरोपी के पिता एक स्कूल के प्रिंसिपल हैं। आरोपी का मकसद कम समय में अधिक रुपये कमाना था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हांसी के रामपुरा निवासी धर्मबीर ने साइबर सेल थाना में दी गई शिकायत में बताया था कि 20 अप्रैल 2021 को गूगल पर ऑनलाइन लोन देने वाली साइट चेक कर रहा था। एक साइट पर नंबर मिला। जब उस नंबर पर कॉल की तो फोन उठाने वाले ने कहा कि हमारा एजेंट बीस मिनट के बाद फोन करेगा। उसके बाद फोन आया और उसने कहा कि 2500 रुपये जमा करवाने होंगे। रुपये जमा करवाने के बाद कहा कि पांच से दस मिनट में एक लाख रुपये का लोन मिल जाएगा। फिर दोबारा कॉल आई और कहा कि 12500 रुपये जीएसटी कटेगा। रुपये जमा कराने के बाद खाते में रुपये नहीं आए। लोन देने के नाम पर 15 हजार रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें