फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मेयर के चेहरे न पार्षद प्रत्याशी तय, आज से नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के चुनावी दंगल में कौन-कौन महारथी उतरेंगे, कांग्रेस-भाजपा व इनेलो सहित किसी भी दल ने अभी तय नहीं किया है। न ही पार्षद पदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। हालांकि नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मेयर पद के लिए लघु सचिवालय में दूसरी मंजिल पर जिला परिषद सीईओ के कार्यालय में नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। यहां 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन जमा कराए जा सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
वहीं, 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापसी होगी। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि नामांकन केंद्रों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। केंद्रों पर आने-जाने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। वाहनों की भी जांच की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री को नामांकन केंद्रों तक पहुंचने से रोका जा सके।
विज्ञापन

सात दिन में जमा कराने होंगे हथियार नगर निगम चुनाव को लेकर उपायुक्त अनीश यादव ने शस्त्र धारकों को अगले सात दिन में शस्त्र जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। आर्म्स एक्ट-1959 के अनुसार सभी लाइसेंस धारकों को भी आदेश दिए गए है कि वे अपने हथियार नजदीकी पुलिस थानों में अथवा मंजूरशुदा आर्म्स डीलर के पास जमा करवाएं।
रिटर्निंग अधिकारी ने नोडल ऑफिसर नियुक्त किए : रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ नोडल ऑफिसर नियुक्त किए हैं। वार्ड एक से पांच तक के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हिसार प्रथम के साथ डीएमईओ हीरा लाल को नोडल ऑफिसर लगाया है। वार्ड 6 से 10 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी-बीडीपीओ हिसार द्वितीय के साथ मार्केट कमेटी सचिव गगन जोशी को नियुक्त किया है।
वार्ड 11 से 15 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-तहसीलदार के साथ एसएमएस महिपाल सिंह को नियुक्त किया है। वार्ड 16 से 20 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-नायब तहसीलदार के साथ एएई ओमप्रकाश महिवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें