फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विवादाें में मेयर की गाड़ी, निगम प्रशासन ने की शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

मेयर गौतम सरदाना की गाड़ी विवादों में आ गई है। मुख्यालय की तरफ से आदेश मिलने के बाद निगम प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने निगम प्रशासन पर नियमों के खिलाफ गाड़ी चलाने व उसकी नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के लिखित शिकायत के साथ सबूत के रूप में गाड़ी के फोटो भी भेजे हैं।
शिकायतकर्ता तिलकराज की तरफ से यूएलबी मुख्यालय, डीसी कार्यालय व नगर निगम प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से दी शिकायत में कहा कि नगर निगम की तरफ से टेंडर करके मेयर को दी गई गाड़ी नियमों के खिलाफ चलाई जा रही है। आरोप है कि गाड़ी का मालिक कोई अन्य है और भुगतान किसी अन्य को किया जा रहा है। गाड़ी करीब 10 साल पुरानी है और गाड़ी की लॉग बुक नहीं भरी जा रही है। इस मामले की जांच करवाई जाए और गाड़ी का भुगतान रोका जाए। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यालय ने निगम प्रशासन को मामले की जांच के आदेश देते हुए एक माह में रिपोर्ट मांगी है। शिकायतकर्ता की मानें तो इसके बाद निगम प्रशासन ने ठेकेदार को नोटिस देकर गाड़ी को बदलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता तिलकराज के मुताबिक मेयर को दी गई दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट से भी छेड़छाड़ की गई। पहले गाड़ी पर कॉमर्शियल प्लेट लगी थी। मगर बाद में इस प्लेट को हटाकर सफेद रंग की प्लेट लगा दी गई। तिलकराज ने आईजी व एसपी हिसार से शिकायत की है। शिकायतकर्ता की मानें तो बुधवार को ट्रैफिक पुलिस का एक कर्मचारी जांच के लिए नगर निगम कार्यालय भी आया था।

मुख्यालय की तरफ से एक पत्र आया, जिसमें इस मामले की जांच करने को कहा गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी हमने गाड़ी की पेमेंट नहीं रोकी है। -
प्रदीप दहिया, निगमायुक्त

मेरी गाड़ी ठेके पर चल रही है। ऐसी किसी शिकायत की मुझे जानकारी नहीं है। - गौतम सरदाना, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें